बुजुर्गों की सेवा करना या उन्हें सम्मानित करना अमृत के समान- क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
गुरु शिष्य की परंपरा को स्थापित कार्यक्रम का उद्देश्य- संस्थापक अध्यक्ष
गुरु पूर्णिमा पर्व पर हुआ मानस साधक सम्मान
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर-भारती मानस संघ द्वारा सम्मान समारोह एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के श्रीरामचरितमानस के प्रति भक्ति सेवा के लिए 82 वर्षीय गौरी शंकर त्रिपाठी एवं 95 वर्षीय श्रीमती चमेली देवी गौड़ को मानस साधक सम्मान से सम्मानित उनके आवास पर किया गया।
कार्यक्रम में कुशीनगर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना या उन्हें सम्मानित करना अमृत के समान है। हमें अपने कर्मों को दूसरों की सेवा में लगाना चाहिए जिससे समाज में अपने आप को स्थापित कर सके। गोरखपुर नगर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कृष्ण सहाय पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में बेनीगंज शीश महल स्थित जगन्नाथ मंदिर में भजन संध्या में श्रीराम चरित मानस पूजन एवं भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संबंध में संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरु शिष्य की परंपरा को स्थापित करने की उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मानस के प्रति लगाव एवं समर्पित के लिए मानक साधक सम्मान सर्वश्रेष्ठ दो व्यक्ति को दिया गया है, और शीश महल के जगन्नाथ मंदिर में संस्था के सभी लोगों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव, कार्यक्रम डा.शशि मौलि त्रिपाठी, संतोष कुमार गौड़, विजय कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार अस्थाना, रेखा गौड़, तन्मय, शम्भू, अंजू लता, अशोक कसौधन, प्रवीण श्रीवास्तव, पारस नाथ पाण्डेय, किशोर गुप्त, माहेश्वर जी, दीपक, अनिल,
अवधेश, शैलेश, श्रीमती पूजा त्रिपाठी, अभय नंदन त्रिपाठी, नव्या, श्रीमती निशा, सुधीर, प्रवीण गौड़, अभिलाषा, आदित्य, आदि उपस्थित रहे।