रोटरी यूफोरिया का सजधज सावन प्रदर्शनी का आयोजन 27 जून (रविवार) को

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। रोटरी यूफोरिया गोकुल अतिथि भवन में दिनांक 27 जून (रविवार) को एक महत्वपूर्ण फैशन प्रदर्शनी “सजधज सावन प्रदर्शनी” का आयोजन करने के लिए उत्साहित हैं। यह प्रदर्शनी नवीनतम फैशन रुझानों, डिजाइनों और शैली को प्रदर्शित करेगी, जिसमें अलग-अलग वस्त्र, एक्सेसरी और जीवनशैली के उत्पाद शामिल होंगे। इस सजधज प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण गोरखपुर जेल के निरूद्ध कैदियों द्वारा निर्मित टेराकोटा से बानी राखियां, ज्वेलरी एवं सजावाट की वस्तुएओं का चैरिटी स्टाल रहेगा। एक अन्य एनजीओ द्वारा भी आत्मनिर्भर महिलाओं द्वारा निर्मित चैरिटी स्टॉल लगाया जाएगा| प्रदर्शनी के टाइटल स्पांसर अपने शहर के सुप्रसिद्ध “राम्या ज्वेल्स ” है।प्रदर्शिनी में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर जिला जेल के अधीक्षक डी के पांडे मौजुद रहेंगे |शाखा अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल एवं सचिव मोनिका जालान इस प्रदर्शिनी के मुख्य संचालक है| शाखा अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने बताया – “सज धज प्रदर्शिनी का मुख्य उद्धेश्य स्थानिय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है| प्रदर्शनियां विभिन्न स्टाल धारकों को प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे उन्हें पहचान मिलती है और वे प्रोत्साहित होते हैं| इस प्रदर्शनी के माध्यम से फैशन उद्योग के लिए एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *