किसानों की भूमि में हो रहे अवैध खनन को लेकर दूसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील अंतर्गत क्षेत्र के बरौली में किसानों की भूमि में कब्जा कर कराए जा रहे अवैध खनन को लेकर दूसरे दिन भी किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बरौली सीवान कर आराजी संख्या 825 में कई किसान सहखातेदार है। जब कि अवैध खनन करने वाले मनबढ़ो का आराजी संख्या 827 है। लेकिन खनन माफिया संपूर्ण भूमि पर कब्जा कर अवैध खनन करा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि मामले की जांच कराकर मनबढ़ो के खिलाफ कारवाई किया जाय।
प्रदर्शन करने वालो में विनोद उपाध्याय,जय प्रकाश उपाध्याय,राम नारायण उपाध्याय,विजेंद्र उपाध्याय,दयानंद उपाध्याय,धर्मेंद्र उपाध्याय,चिराग,सुखपाल,श्रीराम,विनोद सहित अनेक किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *