संगठन के कार्यों में , बूथ कमेटी सबसे महत्वपूर्ण हीरालाल
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवां में समाजवादी पार्टी के संगठन की समीक्षा बैठक सहजनवा में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने किया एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनीष यादव कमांडो ने किया जिसमें विधानसभा प्रभारी पूर्व एम.एल. सी.हीरालाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठन के ढीले पड़े पेंच कस लें। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बिना मजबूत बूथ के चुनाव जीतने की कल्पना नहीं की जा सकती।
पूर्व विधायक सहजनवां यशपाल सिंह रावत ने कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजी-पति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला सभा अनारकली मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव जिला महासचिव रामनाथ यादव जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव जिला उपाध्यक्ष दूधनाथ मौर्य प्रदेश सचिव मुरारी लाल मौर्य मास्टर दुर्गेश गौतम कृष्णभानउर्फ किसान सिह रामजतन उर्फ चिखुरी प्रोफेसर विक्की जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप प्रेम यादव प्रदीप यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।