डीजे बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में मारपीट
बारातियों के तीन वाहनों में भी तोड़फोड़।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा। गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत में लड़की की शादी में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बारातियों में जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं बरातियों के तीन लग्जरी वाहनों को भी तोड़फोड़ दिया गया। डीजे संचालक की मां ने दूल्हे और करीब एक दर्जन बरातियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भीटी रावत निवासी जगदम्बा पाठक के लड़की की शादी 11 अप्रैल की थी। जिसमें बस्ती से बारात आई थी। डीजे घराती के तरफ से बांधा गया था। द्वारपूजा के दौरान के दौरान डीजे बज रहा था। बराती काफी देर तक नाच रहे थे। घराती के कहने पर डीजे बंद कर दिया था। इसके बाद बराती डीजे बजाने के लिए विवाद करने लगे थे। उसी दौरान बराती और घराती मारपीट करना शुरू कर दिए। डीजे संचालक सट्टे का पैसा लेकर घर चला आया। और दरवाजे के सामने डीजे खड़ा कर घर में खाना खाने लगा। विवाद के दौरान कुछ घरातियों ने बारातियों के तीन वाहन को तोड़फोड़ दिया। वहीं दूल्हे ने फोन कर डीजे संचालक को हड़काना शुरू कर दिया। और खुद करीब एक दर्जन अज्ञात बरातियों के साथ डीजे संचालक के घर पर पहुंच कर डीजे संचालक विशाल प्रजापति, वाहन चालक सनोज कुमार,विशाल यादव को घर में जानकर मारा पीटा जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डीजे संचालक की मां शीला देवी ने दूल्हे और एक दर्जन अज्ञात बरातियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा की पीड़ित की तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष को भी थाने पर बुलाया गया है।