राजस्व संग्रह अमीन संघ प्रदेश उपाध्यक्ष का खजनी तहसील में भव्य स्वागत

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के बरेली में राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पहली बार तहसील पहुंचे पंडित श्याम नारायण शुक्ल का कर्मचारियों ने माला पहना व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा आज मैं जिस मुकाम पर मैं पहुंचा हूं यह राजस्व विभाग के साथियों की देन है। संगठन की मजबूती के लिए मैं रात दिन एक कर दूंगा और कर्मचारी हित की लड़ाई में सदैव आगे रहूंगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक तन में सांस रहेगी तब तक किसी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा, चाहे उसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े।
स्वागत करने वालों में तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अशोक, दिनेश दुबे, अवधराज यादव, कवि सिंह, देश दीपक सिंह, राम रक्षा पाण्डेय,राम अधीन, एडब्ल्यूबीएन पूनम मिश्रा, विश्वेव श्रीवास्तव, अनु.संघ अध्यक्ष दीपक तिवारी, सरिता, सीमा सहित सभी तहसील कर्मियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *