महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पति ने कर रखी है दूसरी शादी

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपिया में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार छपिया निवासी अंकित सिंह नामक महिला की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। मृतका का मायका देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के विराज मार्ग में है। दो मासूम बच्चे हैं, एक 11 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 8 वर्षीय बेटा उज्जवल सिंह। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति बलवंत सिंह पहले से ही दूसरी शादी कर चुका था। उसकी दूसरी पत्नी का नाम दिव्या शाही है, जो बड़हलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उम्मीद है कि पारिवारिक विवाद व तनाव के चलते घर का माहौल लंबे समय से खराब चल रहा था। इन्हीं तनावों के बीच महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्रवासियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *