स्वर्गीय बनवारी यादव स्मृति पर कुश्ती/ दऺगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर पान्डेय मे स्वर्गीय बनवारी यादव स्मृति में कुश्ती दऺगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे अलग अलग राज्य व जिले से आये पहलवानो ने प्रतिभाग किया। लगभग 60 जोड़ की कुश्ती लडकर पहलवानों ने अपना जोर आजमाईस किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बैजनाथ जायसवाल उर्फ बैजू सेठ प्रमुख कार्यकर्ता गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर एवं पुर्व एमलसी सन्तोष यादव सन्नी रहे। सबसे बडी कुश्ती विनोद पहलवान हरियाणा केशरी व जित्येन्द्र पहलवान महराजगंज का हाथ मिलवाया और कहा ये पहलवनी हमारे देश की धरोहर है जो विलुप्त होते जा रही आप सभी लोग कसरत जरूर करे पढाई के साथ साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर दे।अमन खुटभार सन्दिप चकिया किशन बसुधा इन्द्रजीत छोटू मन्झरिया ज्वाला बन्दुआरी विराट बन्दुआरी मनोज सरहरी सौरभ खुटभार अभिनन्दन बडगहन सबिन्दर बडहलगन्ज सर्वेश तिवारी सन्तकबीर नगर आशीष गाजीपुर अजय मेहदावल सोनू हरियाणा अनूप गोरखपुर नकुल फिरोजाबाद शैलेश गोरखपुर इन्द्रजीत बन्दुआरी रविन्द्र सरहरी विनोद हरियाणा जित्येन्द्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर रही सन्दिप रामपुर सन्जू कानपुर वेद उसरापार सुमीत कानपुर अमन भीटी शनी खुटभार बलवन्त बन्दुआरी राजन रेलवे स्टेडियम को हिमान्शु चकिया सुन्दरम सन्तकबीर नगर को पटखनी दी मुख्य रूप से प्रहलाद यादव सुनील यादव अशोक यादव राष्ट्रीय पहलवान सुदामा यादव गिरधारी पहलवान बलवन्त यादव फेकू राजेन्द्र यादव महेन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे अखाड़े का सचालन पवन सिंह ने किया व आयोजक सदीप यादव ने सभी क्षेत्रिय लोगो का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर संजय सिंह समाजसेवी, राम सिंह यादव,प्रधानाचार्य अशोक कुमार खजरी, संदीप पहलवान रामपुर , बैजनाथ जायसवाल सूरज सिंह , दुर्गेश सेठ ,ठाकुर प्रसाद मिश्रा , कैलाशयादव , सोमई गॉड इत्यादि लोग मौजूद रहे।