महिला के घर में घुस कर किया छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा केस दर्ज।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशवपुर निवासी एक महिला जो मछली बेचने का कारोबार करती है। उसे गीडा थाना क्षेत्र के रानीपार निवासी एक मनबढ़ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मिली जानकारी से सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशवपुर निवासी एक महिला मछली बेचने का कार्य करती है। दुकान पर गीडा थाना क्षेत्र के रानीपार निवासी एक मनबढ़ आता जाता रहता था। और मोबाइल नंबर के लिया था। इसके बाद वह फोन पर अश्लील बात करने लगा था। 19 दिसंबर सुबह 8.30 बजे आरोपी महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयशंकर पुत्र बाबूलाल निवासी रानीपार थाना गीडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।