दहेज में बुलेट न मिलने पर ससुराल के लोगो ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी सोनम शर्मा पुत्री धर्मेंद्र शर्मा की शादी 9 मई 2022 में सुशील चंद शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा के साथ हुआ था। शादी में मायके के लोगो ने नकदी और अन्य सामान सहित करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। विदाई के बाद ससुराल में लोगो द्वारा 2 लाख और नकद लैंड का दबाव बना गया। मायके के लोगो ने व्यवस्था कर दे दिया। इसके बाद ससुराल के लोग बुलेट की मांग करने लगे। जिसको लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। 5 अक्तूबर 2024 को विवाहिता को पति के कहने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। और गहने छीन कर रख लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सुशील चंद शर्मा,देवर राजन,जेठानी का लड़का,रमेशचंद शर्मा,ससुर जवाहर लाल शर्मा,जेठानी गीता, ननद अनिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,गाली गलौज,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *