ट्रैक्टर बेचने के नाम पर जालसाज ने 8.20 लाख रुपया हड़पा जालसाजी का केस दर्ज
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के डुगडुईया निवासी एक व्यक्ति को जालसाज ने ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 8.20 लाख रुपया हड़प कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के डुगडुईया निवासी मनमोहन सिंह की मुलाकात मुस्तफाबाद उर्फ मलउर निवासी एक व्यक्ति से हुई। उससे ट्रैक्टर खरीदने की बात हुई उसने कॉपियां थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर एक जालसाज से मिलाया। और ट्रैक्टर खरीदने की बात तय हुआ। जालसाजों ने कहा की कालेसर यार्ड में दो ट्रैक्टर खींच कर रखा हुआ है।17 जनवरी 2024 को जालसाज के बैंक खाते में 8 लाख भेज दिया। 20 हजार नकद दे दिया। होटल में बुलाकर जालसाजों ने रिलीजिंग लेटर दिखाया। और हस्ताक्षर करा लिया। पता की लेटर फर्जी है।कूटरचित ट्रैक से तैयार किया गया। इसके जालसाज फरार हो गए। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने जालसाज अष्टभुजा गिरी, और हिमांशु सिंह के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।