खेत में मड़ाई करा रहे युवक को पीटा केस दर्ज
पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के गाडर निवासी गायत्री देवी पत्नी राजमन का लड़का खेत में मड़ाई करने गए गया था। तबियत खराब होने पर वह पुआल पर लेट गया। उसी दौरान मनबढ़ उसे पुआल पर लेटा देखकर गाली गलौज करने लगे। लड़के ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर सिर फोड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर पीयूष,गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
