वेद प्रकाश सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के जिला मंत्री

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को बांसगांव के मूल निवासी तथा वर्तमान में गोरखपुर के पैडलेगंज निवासी वेद प्रकाश सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर का जिला मंत्री बनाया गया है।
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह के आवास पर हुई एक बैठक में उनकी संस्तुति पर जिलाध्यक्ष लालू सिंह द्वारा वेद प्रकाश सिंह को गोरखपुर का जिला मंत्री मनोनीत किया गया।
वेद प्रकाश सिंह को जिला मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कुंज बिहारी राव, जिलाध्यक्ष लालू सिंह, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ उमेश सिंह, वरिष्ठ जिला महामंत्री राजकुमार सिंह सहित संगठन के अन्य लोगों ने बधाई दी है।