समय माता मंदिर पर विराट दंगल, 15000 की कुश्ती बराबर में छूटी

70-75 जोड़ी पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला, अजगर पहलवान व शिवानंद की कुश्ती रही रोचक

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी। गोरखपुर जिले के तहसील क्षेत्र अंतर्गत बनझूंगिया समय माता मंदिर ग्राम पंचायत समुदा में बड़े रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में छोटे बड़े लगभग 70-75 जोड़ी पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी दंगल आयोजक भाजपा नेता विंध्याचल सिंह ने दी है। आयोजक ने बताया बड़ी कुश्तियों में अजगर पहलवान गोरखपुर एवं शिवानंद संत कबीर नगर के बीच हुई। इस कुश्ती पर 15000 का इनाम एवं 15 मिनट समय दिया गया था। दूसरी कुश्ती संदीप पहलवान रामपुर पांडेय एवं आशुतोष पहलवान मेहदावल के बीच रही। इस कुश्ती पर 11000 का इनाम रखा गया था समय 10 मिनट रहा। दोनों कुश्तियां बराबर रहीं। इनाम बराबर बराबर बांट दिया गया। इसके अलावा कई कुश्ती 5000 की भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *