दुकानदार को जालसाज ने चिट फंड कंपनी से अधिक व्याज दिलाने के नाम पर 1.08 लाख रुपया हड़पा
कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया जालसाजी का केस
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के हरैया निवासी एक दुकानदार को जालसाज ने एक चिट फंड कंपनी में 1.08 लाख रुपया जमा कराने के नाम पर रुपया हड़प गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से तारकेश्वर गुप्ता पुत्र वंशराज गुप्ता निवासी हरैया थाना गीडा जो दुकान चलाता है। एक व्यक्ति इसकी दुकान पर अक्सर आता जाता रहता था। उसने दुकानदार को झांसा दिया की लखनऊ में एक चिट कंपनी है। जिसमे एजेंट का काम करते है। वह बैंक से ज्यादा व्याज देती है।जालसाज के झांसे में आ गया। और चिट फंड कंपनी में खाता खुलाया। और 18 माह के लिए 6 हजार प्रति माह की दर से रुपया जमा कराया। जब समय पूरा हो गया तो उससे रुपया दिलाने का दबाव बनाया तो वह झांसा देता रहा। बड़हलगंज कार्यालय पर जानकारी ली तो बताया गया कि रसीद फर्जी है। पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया आदेश पर पुलिस ने इसत्याक पुत्र मुंशी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।