खजनी तहसील कार्यालय में अविवादित कागजात विशेष दुरूस्ती अभियान
15 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर तक चलेगा अविवादित अभियान
पूर्वा टाइम्स – सत्य प्रकाश यादव
खजनी गोरखपुर। अविवादित कागजात दुरूस्ती विशेष अभियान 15 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। यह जानकारी उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह एवं तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण के दौरान हुई त्रुटि को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि’ त्रुटि का आवेदन लेकर आए,शीघ्र ही दुरुस्त अभिलेख पायें’। उन्होंने मीडिया को बताया कि आवेदक त्रुटि पूर्ण फसली वर्ष की खतौनी, बैनामा, अभिलेख से वर्तमान फसली वर्ष की खतौनी, बैनामा एवं अभिलेख की प्रमाणित प्रति आवेदन के साथ संलग्न कर 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान किसी दिन भी तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर दुरूस्त करा ने कि कृपा रे।