14 सितंबर को कृष्णप्रिया दरबार के वार्षिकोत्सव “साक्षीगोपाल” का होगा आयोजन

पूर्वा टाइम्स – मो० अनस

गोरखपुर। मधु अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था कृष्णप्रिया दरबार’ गोरखपुर, जो कि विगत 20 वर्षों से समाज एवं सामाजिक कल्याण हेतु निरन्तर शहर में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, दिव्यांग विद्यालय, वृद्धाश्त्रम एवं विद्यार्थियों के उत्थान हेतु महिलाओं द्वारा निरन्तर स्वयं स्वं परिवारों द्वारा, बिना किसी सरकारी अनुदान के उपरोक्त कार्यों में अपने खर्चे से सामाजिक कल्याण, दिव्यांग विद्यालयों में बाल संरक्षण में, वृद्धाश्रम में बाढ एवं भूकंप पीडितों का सहयोग करती आ रही है। पुरानी मन्दिर के जीर्णोद्वार हेतु भी संकल्प लेकर भजन-कीर्तन करवाती हैं। यह संस्था सिर्फ और सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित होती रही है।

कृष्णप्रिया दरबार की ओर से मैं संस्थापिका अध्यक्ष, “मधु अग्रवाल” आपको हमारे चिर प्रतिक्षित कार्यक्रम ‘साक्षी गोपाल’ में आमन्त्रित करती हूँ। यह कार्यक्रम ‘हमारी संस्कृति हमारी विरासत ‘क। बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। हमारा संगठन प्रत्येक महीने कृष्ण जन्माष्टमी, होली, दीपावली, दशहरा, जवरानि, शिवराति बसंत पंचमी, राम जन्म आदि पर्वों को कृष्ण भजनों के साथ मनाता है। इस कार्यक्रम में हम कृष्ण भजन, रासलीला और सुदामा, द्वारिकाधीश लीला, रसखान चरिन स्वं शबरी, राधा कृष्ण लीला का करती उल्लेख स्वं मंचन करेंगें। मैं आपको इस पावन अवसर पर आपको उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करती हूं। कार्यक्रम समृद्ध होगा और हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी एवं हमारी संस्कृति जन जन, घर घर में पहुँचेगी। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है. तिथि 14/9/2004, समय 8 P.M., स्थान-सरोबर पोर्टिको (लोटस होल) A.D. Mall

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *